रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी- स्थानीय दाउदी बोहरा समाज ने रविवार को हर्षोल्लास के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया। इस अवसर पर दाउदी बोहरा समाज ने हमेशा की तरह इस बार भी अपने विशेष बैंड बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से पूर्ण अनुशासन व सादगी के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला। जुलूस में सभी लोग अपनी परम्परागत गणवेश में चल रहे थे। साथ ही जुलूस में बच्चे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व धर्म ध्वजा फहरा रहे थे। गौरतलब है कि दाउदी बोहरा समाज के सभी जलसों में अनुशासन के साथ सादगी दिखाई देती है। जुलूस में समाज के गणमान्य अली असगर भाई रंगवाला, मुफद्दल भाई, हुसैनी भाई, इब्राहिम भाई, जूज़र भाई, जोयब भाई, अली असगर,सैफ़ुद्दीन भाई, रसूल भाई, खोजम भाई व शब्बीर भाई आदि बड़ी संख्या में लोग व बच्चे शामिल थे। जुलूस का शहर में कई जगह स्वागत किया गया।
