राधेश्याम पहाड़िया को राजीव गांधी गौरव अवॉर्डः घाड़ के राधेश्याम पहाड़िया का चयन, नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अविनाश मीणा

घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल|घाड़ क्षेत्र के राधेश्याम पहाड़िया को राजीव गांधी गौरव अवॉर्ड के लिए चुना गया है। उन्हें 23 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में एक गरिमामय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सद्भावना दिवस महोत्सव’ और ‘जयंती समापन समारोह’ के तहत दिया जा रहा है।इस अवॉर्ड का उद्देश्य समाज, शिक्षा, चिकित्सा, न्याय, संस्कृति, प्रशासन और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को पहचानना और सम्मानित करना है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच को विश्व के 25 राष्ट्रों का नैतिक समर्थन प्राप्त है। कार्यक्रम में वैश्विक शांति सम्मेलन, सद्भावना दिवस और विचार-प्रस्तुतीकरण समारोह भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका लक्ष्य विश्व शांति, मानवीय एकता और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को बढ़ावा देना है।

राधेश्याम पहाड़िया का नाम प्रस्तावित प्रतिभाओं की सूची में नौवें स्थान पर है और वे राजस्थान से चुने गए 16 सदस्यों में से एक हैं। उनकी इस उपलब्धि से घाड़ क्षेत्र और टोंक जिले में हर्ष का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी है।