Homeभीलवाड़ारायपुर उपखंड मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा के दौरान सेना के सम्मान में...

रायपुर उपखंड मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा के दौरान सेना के सम्मान में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया

251 फीट राष्ट्रीय ध्वज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा

किशन खटीक/

रायपुर 27 मई, भारतीय सेना जिंदाबाद जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के जय घोष लगाते हुए खेल मैदान से तिरंगा यात्रा शाम 6:30 बजे प्रारंभ होकर कस्बे के महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर, माली मोहल्ला, रघुनाथ मंदिर, बाजार की कुई, बड़ा मंदिर, बस स्टैंड होते हुए पुन: खेल मैदान पहुंची जहां समापन हुआ। रैली का शुभारंभ सांसद दामोदर अग्रवाल, सहाड़ा-रायपुर विधायक लादू लाल पितलिया, रायपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ मींरा किराड,मोखुन्दा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छिपा, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी गोपाल लाल दाधीच, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता त्रिवेदी की उपस्थिति में हुआ। तिरंगा यात्रा में आदर्श विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं घोष वादन करते हुए भारत माता की झांकी के साथ चल रहे थे। शहीद भगत सिंह क्लब, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), पेंशनर समाज मंच, महिला एवं बाल विकास विभाग, भारतीय जनता पार्टी, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारत विकास परिषद व समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी हाथ में तिरंगा लेकर के जोश के साथ डीजे की मधुर भक्ति संगीत पर नाचते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व खेल मैदान में तीन सेवानिवृत्ति भारतीय सैनिकों का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। तिरंगा यात्रा में शिवनारायण सेन, राम गोपाल दाधीच, बसंत सकलेचा, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के तेज बहादुर सिंह, रमेश चंद्र वैष्णव, प्रधानाचार्य नरेश टॉक, दिनेश चंद्र शर्मा, दिनेश चंद्र सेन, सहाड़ा उप शाखा अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव, सत्यनारायण गुर्जर, डॉ महेंद्र किराड, आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विजय सिंह चुंडावत, विधायक प्रतिनिधि गौरव कोठारी, भेरू सिंह सिसोदिया, कन्हैयालाल माली, मांगीलाल सुथार, जयदीप सिंह राव, सूरजमल कुमावत, भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र टांक, सोनू वर्मा, रेखा टांक, मधु सेन, मांगीलाल जाट मेरनिया खेड़ा, पूर्व जिला प्रचारक महेश चंद्र शर्मा, गोपाल कृष्ण त्रिवेदी, चंद्रशेखर देशांतरी, नाथू लाल सेन, मीठा लाल सेन, मनोज सेन, पवन सेन, जगदीश चंद्र काबरा बोराणा, मांगीलाल सुथार, राजवीर सिंह राठौड, दिलखुश राव सूरास, शांतिलाल नागोरा, रामचंद्र कुमावत धूल खेड़ा, सूरजमल कुमावत, भंवर लाल कुमावत महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर प्रतिभा सोनी समस्त आंगनबाड़ी एवं ग्राम साथिनों के साथ 251 फीट तिरंगा ध्वज लेकर के हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा का समापन खेल मैदान में हुआ जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर मीरा किराड, मोखुदा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, विधानसभा संयोजक इंजीनियर रामेश्वर लाल छीपा ने सबका आभार व्यक्त किया । तिरंगा यात्रा पर सेना के सम्मान में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनंदन किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES