Homeभीलवाड़ाराजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न, शर्मा जिलाध्यक्ष...

राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न, शर्मा जिलाध्यक्ष व मंडोवरा जिला मंत्री निर्वाचित

भीलवाड़ा/राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) जिला शाखा भीलवाड़ा की जिला कार्यकारिणी के चुनाव राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी में संपन्न हुए। यह जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी प्रेमशंकर जोशी ने बताया कि संगठन की जिला कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र कुमार शर्मा एवं जिला मंत्री पद पर महेश मंडोवरा सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। सहायक चुनाव अधिकारी भारती झा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में हुए चुनाव में कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष राजीव पिल्लई,महिला मंत्री नीलम सिन्हा, सभाध्यक्ष शिवराज झंवर,उप सभाध्यक्ष अनिल कुमार आसोपा,महिला उप सभाध्यक्ष सारिका चतुर्वेदी,उपाध्यक्ष प्रारंभिक शिक्षा सुमित कुमार मुरारी, उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, महिला उपाध्यक्ष परिधि सैनी, संगठन मंत्री घनश्याम खटीक, मधुबाला शर्मा, ऑडिटर अशोक कुमार तंवर, प्रवक्ता राजेश कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री ओमप्रकाश मारू, कार्यालय मंत्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, सदस्य प्रधानाचार्य रमाकांत तिवारी, सदस्य उप प्रधानाचार्य सुधीर कुमार जावा,सदस्य व्याख्याता योगेंद्र कुमार जैन, सदस्य वरिष्ठ अध्यापक सत्यनारायण खटीक,सदस्य प्रारंभिक शिक्षा नरेंद्र कुमार टेलर, सदस्य पंचायती राजनारायण लाल बिश्नोई,सदस्य प्रबोधक राधेश्याम सुथार, सदस्य महिला शिक्षा अर्चना शर्मा, सदस्य शारीरिक शिक्षा सरोज व्यास एवं कार्यकारिणी सदस्य में कमल पुरोहित, वीरेंद्र पारीक, मोहसिन अली काजी, शुभम टेलर एवं विजय सिंह मीणा का निर्विरोध निर्वाचन हुआ ।प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने नई कार्यकारिणी को पद एवं संगठन के विधान की शपथ दिलाई एवं शुभकामनाएं दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES