अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षा सखी, महिला यूथ सीएलजी सदस्यों, शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नी एवं माताओं, कामकाजी महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों की महिलाओं से राखी बंधवाई।
पुलिस और आमजन के बीच विश्वास बढ़ाने का प्रयास
‘रक्षा वचन’ अभियान का उद्देश्य पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, विश्वास और आत्मीयता स्थापित करना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस ने महिलाओं के साथ संवाद और सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से पुलिस-जन संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया।
यह आयोजन जिले के विभिन्न पुलिस कार्यालयों एवं थानों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आयोजित किया गया।
