Homeभीलवाड़ारामलला प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में भगवा रंग में रंगा गंगापुर, महा...

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के जश्न में भगवा रंग में रंगा गंगापुर, महा दीपावली पर्व की बधाइयां दी

गंगापुर – रामलला प्राण प्रतिष्ठा का जश्न गंगापुर में लोग भक्ति के रंग में डूबे नजर आये। ऐसा कोई गली मौहल्ला नहीं बचा जहां भगवा पताका न फहराई और राम आयेंगे जैसा कर्णप्रिय संगीत न बजा हो। हर कोई भक्ति के रंग में नजर आया। प्राण प्रतिष्ठा के समय कस्बे में मुख्य चौराहे पर जमकर आतिशबाजी हुई। मंदिरों में घंटे घडियाल बजे और प्रसाद बांटा गया। महा दीपावली मनाई गई। पूरी रात आतिशी धमाके होते रहे। राम के आने के स्वागत में भजन कीर्तन, अखंड रामायण पाठ किये गये। लोग पूरी तरह भक्ति के रंग में डूबे नजर आये।

प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मंदिरों में आरतियां, बाजार में आतिशी धमाके

जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू किया तो राम जी की जयघोष शुरू हो गई। अनुष्ठान और आरती पूरी होने के साथ ही मंदिरों में आरतियां हुई। भगवान को भोग लगाया गया इसके बाद प्रसाद वितरीत किया गया।

रोशनी से नहाया कस्बा, लाइव प्रसारण भी

कस्बे में रविवार बीती रात बाजारों व भवनों पर रोशनी की गई। यूं लग रहा था मानो दीवाली आ गई हो। बाजार भी सजाए गए । जगह जगह डीजे लगाए गए, कस्बे के सदर बाजार में एलईडी लगाई गई जिस पर अयोध्या से सीधा प्रसारण देखा गया।

शोभायात्राएं निकली

कस्बे के पंच तीर्थ बालाजी से ढोल नगाड़ों, बेंड बाजो के साथ राम दरबार की शोभायात्रा शुरू हुई जो गंगापुर कस्बे के मुख्य मार्गो से होकर पुनः पंच तीर्थ बालाजी मंदिर पहुंची।

चाक चौबंध व्यवस्था

कस्बे में चाक चौबद व्यवस्था की गई है। कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई। जबकि कुछ मार्गों को तो कार्यक्रमों के चलते बन्द कर दिया गया। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समूह चेक कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुलिस जाता तैनात किया गया।पुलिस उप अधीक्षक लाभूराम बिश्नोई, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी लगातार गश्त करते रहे।

RELATED ARTICLES