Homeभीलवाड़ारायला में निकली भव्य भगवा शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत,भोजन भंडारे का...

रायला में निकली भव्य भगवा शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत,भोजन भंडारे का हुआ आयोजन

रायला ( लकी शर्मा)

अयोध्या में राम लाल प्राण प्रतिष्ठा की खुशी को लेकर ढोल ढमाके तो बजे ही सही पर रायला क़स्बे में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इन शोभा यात्राओं में लोग नाचते कूदते चल रहे थे। हाथ मे भगवा ध्वज लेकर भगवा रंग के कपड़ो में सजे धजे महिला पुरुष जय श्री राम के नारे लगाते हुए शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में शामिल हुए। वही दुर्गा शक्ति अखाड़ा का भी प्रर्दशन किया गया। श्री श्याम सेवक संस्था द्वारा कार सेवको का सम्मान किया गया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सम्मान भी किया गया। वही रायला कस्बे के गढ़ के चौक में भव्य भोजन भंडारे का भी आयोजन किया गया।

रायला कस्बे को पूरी तरह लाईट डेकोरेशन से इस तरह सजाया गया मानो की रायला कस्बा अयोध्या जैसा नजर आने लगा। ग्रामवासियों का कहना है की कई तरह के गावो में त्योहार मनाए जाते है पर 500 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा त्योहार मनाया गया।

RELATED ARTICLES