Homeभीलवाड़ारामलला के ऐतिहासिक दिन शुभ मुहूर्त में बच्चों का जन्म ,मां बोली-...

रामलला के ऐतिहासिक दिन शुभ मुहूर्त में बच्चों का जन्म ,मां बोली- ‘मेरे घर राम आए हैं,Shriram Pran Pratistha Mahotsav

रामलला के ऐतिहासिक दिन शुभ मुहूर्त में बच्चों का जन्म
मां बोली- ‘मेरे घर राम आए हैं
किसी ने कहा- ‘सीता’ ने जन्म लिया
नर्सिंग अधीक्षक उषा मकवाना बच्चों की देखभाल हेतु गाइड किया

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/स्मार्ट हलचल/अयोध्या में आज 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। रामलला के इस शुभ दिन पर सैंकड़ों गर्भवती महिलाओं ने मां बनने का सुख प्राप्त किया है। अजमेर में भी गर्भवती महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया। किसी के घर राम आए, तो कहीं सीता का जन्म हुआ। माता-पिता ने अपने बच्चों के नाम भी राम-सीता पर रखें है। इस शुभ अवसर पर बच्चों के जन्म पर परिवार में भी काफी खुश है।

अजमेर के जनाना अस्पताल में सोमवार को 4 गर्भवती महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया हैं। इसमें 2 ने लड़के और 2 ने लड़की को जन्म दिया हैं।
* किसके घर राम आए और कहा सीता का जन्म हुआ हैं…..

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिला ने लड़के को दिया जन्म, मां बोली- मेरे घर राम आए हैं।

*सिजेरियन डिलीवरी से लड़के का जन्म, मां बोली- मेरे घर राम आए हैं…

नसीराबाद निवासी अलका पत्नी नेमीचंद की सोमवार को जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की गई। सुबह 7:30 बजे अलका ने लड़के को जन्म दिया। जब डॉक्टर्स ने इसकी जानकारी परिवार को दी तो परिवार काफी खुश हुआ।

गर्भवती महिला अलका(24) ने कहा कि आज उसके घर पर इस शुभ दिन के अवसर पर राम खुद आए हैं। वह इसे लेकर काफी खुश है। उन्होंने पहले से ही इस दिन पर डिलीवरी को लेकर सोच रखा था। उनकी यह दूसरी डिलीवरी थी। पहली डिलीवरी में उन्हें 3 साल की बेटी हुई थी।

गर्भवती महिला अलका की मां विनय निवासी सुमित्रा ने कहा कि नानी बनने से ज्यादा खुशी उन्हें इस बात की है कि आज इस शुभ दिन के अवसर पर उनके घर पर राम खुद आए हैं।

*3 लड़कियों के बाद लड़के का हुआ जन्म

पुष्कर के गांव देवनगर निवासी संजना पत्नी कमलनाथ की भी सोमवार को नॉर्मल डिलीवरी हुई। उन्हें भी लड़का हुआ। संजना ने बताया कि जब डॉक्टरों ने उन्हें बेटा होने की सूचना दी तो उनके खुशी के आंसू निकल आए। परिवार में भी खुशी का माहौल है।

संजना ने कहा कि वह अपने बेटे का नाम राम ही रखेंगी। क्योंकि अयोध्या में आज श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। तो वही उनके घर भी राम आए हैं। इससे पहले उन्होंने तीन लड़कियों को जन्म दिया था। संजना ने बताया कि उनकी डिलीवरी 4 फरवरी को होनी थी। लेकिन उन्होंने आज के दिन डिलीवरी को लेकर डॉक्टर्स से राय भी ली थी।

गवर्नमेंट टीचर की पत्नी ने बेटी को दिया जन्म, कहा- मेरे घर सीता ने जन्म लिया।
गवर्नमेंट टीचर की पत्नी ने बेटी को दिया जन्म, कहा- मेरे घर सीता ने जन्म लिया।
गवर्नमेंट टीचर की पत्नी को हुई बेटी, मां बोली- सीता ने जन्म लिया।

भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा निवासी निरमा पत्नी मनीष ने भी जनाना अस्पताल में सोमवार को लड़की को जन्म दिया। निरमा को नॉर्मल डिलीवरी हुई है। निरमा ने बताया कि उनकी डिलीवरी 28 को होनी थी। लेकिन उन्होंने इसे लेकर डॉक्टर से कांटेक्ट किया था। इसके बाद आज उन्हें मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस शुभ दिन के अवसर पर बेटी का जन्म हुआ है। तो वह अपनी बेटी का नाम सीता रखेंगी। उन्होंने बताया कि उनके पति मनीष गवर्नमेंट टीचर है। बेटी के जन्म के बाद से ही परिवार में काफी खुशी है।

जिन्होंने बच्चों को दिया जन्म उन्हें गाइड किया गया

जनाना हॉस्पिटल की नर्सिंग अधीक्षक उषा मकवाना ने बताया कि अस्पताल में आज के दिन सिजेरियन और नॉर्मल डिलीवरी हुई है। किसी के यहां बेटा तो कहीं बेटी ने जन्म लिया है। सभी परिवारों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। क्योंकि आज अयोध्या में श्री राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा हुई है। जिन भी महिलाओं की डिलीवरी हुई है उन्हें बच्चों की देखभाल कैसे करनी है इसे लेकर गाइड किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES