Homeभरतपुरजयकारों के साथ सूरौठ से गोवर्धन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, धार्मिक...

जयकारों के साथ सूरौठ से गोवर्धन के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

सूरौठ। स्मार्ट हलचल/कस्बा सूरौठ से श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार को सुबह गोवर्धन महाराज के जयकारों के साथ गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गोवर्धन भक्त मंडल के सदस्य भगवान सेठ, प्रमोद तिवाड़ी एवं दीपक सिंघल ने बताया कि करीब 65 श्रद्धालु कस्बे में हिंडौन बयाना मार्ग स्थित चेतन डॉक्टर की दुकान के पास से सुबह 8 बजे बस में सवार होकर उत्तर प्रदेश स्थित गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पूजा अर्चना की गई तथा गोवर्धन महाराज के गगनभेदी जयकारे लगाए गए। कस्बे के लोगों ने श्रद्धालुओं के दल को विधिवत रूप से रवाना किया। श्रद्धालुओं ने दोपहर में गोवर्धन धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा मनौती मांगी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES