जितेन्द्र गौड़
लाखेरी -स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा )खंड इंद्रगढ़ द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को खण्ड स्तर पर खंड अध्यक्ष जोधराज मीणा के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय शिक्षा मंत्री, राजस्थान सरकार के नाम तहसीलदार इंद्रगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। महासंघ के खंड मंत्री कन्हैयालाल गोचर ने बताया कि राज्य के शिक्षकों को लंबे समय से अनेक प्रशासनिक एवं वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। खंड कोषाध्यक्ष रेवड़ी लाल गुर्जर ने बताया कि खंड इंद्रगढ़ के सभी शिक्षक तहसील कार्यालय के बाहर एकत्र होकर वहां से रैली के रूप में नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
पर्यवेक्षक व जिला कार्यकारिणी से जिला सह संगठन मंत्री नरेश मीणा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा चरणबद्ध रूप से इस आंदोलन की शुरुआत की गई है प्रथम चरण में खंड स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखी गईं शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्मावकाश सहित समस्त अवकाश यथावत रखे जाएं, शिविरा कलेंडर में सत्र 2026-27 में संशोधन किया जाए। द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र किए जाएं। लंबे समय से लंबित पदोन्नतियों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। क्रमोन्नत विद्यालयों में पद स्वीकृत कर सेटअप के अनुसार पदस्थापन किया जाए।शिक्षकों की वेतन विसंगति आरजीएचएस (RGHS) सेवा को सुचारू रूप से बहाल किया जाए। संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण एवं उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन को जिला स्तर व प्रदेश स्तर पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर संगठन पर्यवेक्षक व जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश मीणा,अध्यक्ष जोधराज मीणा, मंत्री कन्हैया लाल गोचर , महिला मंत्री सुनीता मीणा, महिला उपाध्यक्ष कविता आर्य, महिला अध्यापक प्रतिनिधि लवली मथुरिया, सीमा मीणा,खुशबू पंचोली,कोषाध्यक्ष रेवड़ी लाल गुर्जर,प्रधानाचार्य प्रतिनिधि प्रकाश चंद मीना,
उपसभाध्यक्ष रेखवीर सिंह चौधरी , विद्या शंकर प्रजापत, व.अ.प्रतिनिधि भागीरथ मीणा, पंचायत समिति शिक्षक कपिल सागर चौधरी,शारिरिक शिक्षक प्रतिनिधि चंचल धनगर, कंप्यूटर शिक्षक प्रतिनिधि राहुल वर्मा, पंचायत शिक्षक प्रतिनिधि योगेश दत्त शर्मा, राकेश महला ,उपाध्यक्ष पुरुष सिराज अहमद,महासमिति सदस्य सत्येंद्र मालव, पूजा शर्मा,
भावना पीलवाल, अनामिका, चाहन्या बाई ,ललिता शर्मा लक्ष्मी गर्ग, हेरंता मीणा, दीपिका जैन, अमन शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
