सम्मान समारोह एवं भोग
कार्यक्रम में बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया। श्याम परिवार रोपा की ओर से पदयात्रा में सेवा देने वाले सभी सेवाभावी भामाशाहों एवं पैदल यात्रियों का सम्मान किया गया।
भव्य कीर्तन
रविवार शाम को चारभुजा बड़ा मंदिर प्रांगण में भव्य बाबा श्याम कीर्तन का आयोजन हुआ। देर रात तक श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए। कीर्तन में भजन गायक अशोक चौबदार, सत्यनारायण प्रजापत, बालकृष्ण मालू, गणेश बहेडिया, गोविंद मालू, गोपाल प्रजापत एवं राधेश्याम पारीक ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ भक्ति रस का आनंद लिया। वक्ताओं ने कहा कि पदयात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और भाईचारे का संदेश भी देती है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने बाबा श्याम से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
