लाडपुरा व श्यामगढ़ में ग्रामीण सेवा शिविर 29 जून को ग्राम पंचायत में होगा आयोजन

शिव जांगिड़

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल।ग्राम पंचायत लाडपुरा व श्यामगढ़ में सोमवार 29 जून को ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ के आयोजन होगा। अभियान में, मौके पर ही समस्या समाधान के लिए, राज्य सरकार ने कई अधिकारियों की शक्तियों को, शिविर प्रभारियों व अन्य अधिकारियों को,’ग्रामीण सेवा शिविर-2026′ के लिए, शिविर प्रभारी बनाए गए, जिसमें मांडलगढ़ उपखण्ड विकास अधिकारी प्रभू लाल धाकड़ के शिविर प्रभारी बनाया गया। लाडपुरा स्थानीय ग्राम पंचायत में सोमवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर के आदेश के अनुसार ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत लाडपुरा का ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक सामुदायिक भवन परिसर रखा गया है। जिसमें सभी राज्य सरकार के समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर ग्रामवासियों की समस्याओं का निराकरण कर राजकीय योजनाओं में जोड़कर लाभ दिलाने का कार्य करेंगे। ग्राम पंचायत प्रशासक प्रकाश कंवर एवं ग्राम विकास अधिकारी रतिराम मीणा ने समस्त ग्रामवासियों से ग्रामीण सेवा शिविर में भाग लेने का आह्वान किया। जिसमें सभी ग्राम वासी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस ग्रामीण सेवा शिविर का लाभ उठावें।