भारतीय जवानों के लिए संकल्प ईको ग्रुप ने भेजीं 205 राखियां

 

राखी से रक्षा अभियान’ में लिया हिस्सा

बिजौलियाँ(दीपक राठौर)|
स्मार्ट हलचल|रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से संकल्प ईको ग्रुप द्वारा अनूठी पहल की गई। ग्रुप की ओर से देश के वीर जवानों के लिए अब तक 205 राखियां भेजी गई हैं।इस पहल के माध्यम से सैनिक भाइयों तक राखी, स्नेह और शुभकामनाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया। देश की रक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभा रहे जवानों के लिए यह प्रयास सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

भारतीय डाक के माध्यम से भेजी राखियां

संकल्प ईको ग्रुप द्वारा राखियां भारतीय डाक के माध्यम से भेजी गईं। इस पहल में भीलवाड़ा मंडल एवं भीलवाड़ा (पूर्व) उपमंडल का सहयोग रहा। शाखा डाकपाल श्री अब्दे मुनाफ कुरैश के समन्वय से राखियों को भेजने की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर डाकघर बिजौलिया के सदस्य सोनू मीणा एवं मुनाफ शेख भी उपस्थित रहे।

संकल्प ईको ग्रुप के फाउंडर अंशुल जैन एवं आयुष जैन, को-फाउंडर आकांक्षा जैन एवं अविका जैन तथा संकल्प ईको ग्रुप से जुड़े लाड़ जैन ने बताया कि सैनिक भाइयों तक राखी पहुंचाना केवल एक सामाजिक पहल नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित जवानों के प्रति सम्मान और अपनत्व व्यक्त करने का माध्यम है।

राखियां भेजने में संकल्प ईको ग्रुप की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। ग्रुप का कहना है कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक हमारे लिए परिवार के सदस्य के समान हैं और उनके साथ रक्षाबंधन का यह भावनात्मक जुड़ाव आगे भी जारी रहेगा।