जे पी शर्मा
बनेड़ा -अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवा श्रम का कार्यक्रम के तहत रविवार को नाना देवी नाग बैल माता के मंदिर के बाहर स्थित पशुओं के पानी पीने की पो को खाली करके मलबे व काई को एसिड से साफ करके फिर पानी से धोने के पश्चात कल्ली की पुताई की गई। साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम के दौरान अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास, अरुण चंद्र देराश्री, भेरूलाल रेगर, शांतिलाल धावा, सोहनलाल बेरवा,कन्हैयालाल खटीक, सुंदर सिंह चौहान, मनोज काबरा, जगदीश चंद्र वैष्णव, भगवती लाल तंबोली, उमेश कुमार छिपा, रमेश कोली, बालकिशन सोडाणी, विजय नुवाल, दिनेश चंद्र सोनी, सत्यनारायण पांचाल, सत्यनारायण शर्मा, नीरज जैन ने सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने 70 फीट लंबी पो की सफाई की। संस्थान का यह सेवाश्रम कार्य निरंतर 204 वे सप्ताह जारी रहा है


