माहेश्वरी पंचायत बोर्ड का अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से संपन्न, टर्फ लीग के विजेताओं को किया पुरस्कृत; समाजबंधुओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।दीपावली के पावन पर्व पर श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड की ओर से भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। महोत्सव में बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा छप्पन भोग की मनमोहक सजावट की गई। दर्शन के लिए पहुंचे समाजबंधुओं ने बाबा श्याम के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।महोत्सव में सुदामा भजन मंडली के भागचंद चौहान एवं उनकी टीम ने भजन-कीर्तन की सुमधुर प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए।
बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू ने बताया कि आयोजन में मंत्री कपिल झंवर, पूर्व अध्यक्ष रूद्रदेव झंवर, हरबिलास झंवर, बालकिशन राठी, सत्यनारायण झंवर, हरीश मूंदड़ा, सुनील मूंदड़ा, सत्यनारायण असावा सहित प्रबंध समिति के नरेंद्र झंवर, नवनीत भराड़िया, प्रभात राठी, पवन बिहानी, एसपी झंवर, कैलाश झंवर, राजकुमार हेड़ा, मनीष दरक, पुरुषोत्तम भूतड़ा, मुकेश झंवर एवं श्याम सुंदर मौजूद रहे। महिला परिषद अध्यक्ष वीणा बल्दुआ एवं मंत्राणी कुसुम मालू ने भी सहभागिता निभाई।
इस दौरान तीन दिवसीय माहेश्वरी टर्फ लीग प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित किए गए। सेवा संगठन अध्यक्ष कुश मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष सुमीत गांधी एवं कार्यक्रम संयोजक सावन झंवर ने विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन अजय सोमानी ने किया।
अन्नकूट महोत्सव में संपूर्ण ब्यावर माहेश्वरी समाज की भागीदारी रही। धार्मिक आयोजन ने समाज की एकजुटता, परंपरा और आपसी भाईचारे की झलक प्रस्तुत की।