Homeभीलवाड़ाआदर्श नवोदय विद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित

आदर्श नवोदय विद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित

आदर्श नवोदय विद्यालय में विज्ञान मेला आयोजित

बाल कलाकारों ने शारीरिक, संरचना,ऊर्जा संबंधी, हाइड्रो तथा सोलर पावर प्लांट जैसे कई मॉडलों की कि प्रदर्शनी

दिनेश साहु आसींद

आसींद : स्मार्ट हलचल/उपखंड क्षेत्र के आदर्श नवोदय विद्यालय द्वारा शनिवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया l पुलिस उपाध्यक्ष योगेश शर्मा तथा तहसीलदार बीएल सेन ने फिता काटकर मेले का उद्घाटन किया,

इससे पूर्व मंच संचालन के माध्यम से अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान के वर्तमान जीवन में अति महत्वपूर्णता के बारे में अवगत कराया l

उद्घाटन पश्चात अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान संबंधी कार्यकलापों के मॉडलों का अवलोकन किया l स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मानव शरीर से संबंधित अंगों के मॉडल,तकनीकी शिक्षा से जुड़े मॉडल,ऊर्जा उत्पादन से जुड़े मॉडल, तथा सुरक्षा उपकरणों से संबंधित मॉडलों का प्रकाशन कियाl
वहीं दूसरी ओर स्टालों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने चटके पटके व्यंजनों द्वारा अतिथियों का ध्यान आकर्षण किया l

विज्ञान मेले के इस कार्यक्रम पर पुलिस उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, तहसीलदार बीएल सेन, आदर्श नवोदय एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष ज्ञानाराम रणवा,प्रधानाचार्य मोतीराम बेनीवाल कैंब्रिज संस्थान के निदेशक दिनेश साहू सहित नागरिक उपस्थित रहे

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES