सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

 

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रोगियों को दवाओं के सुरक्षित उपयोग की सीख

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रोगियों को दवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति किया जागरूक

कोटा। स्मार्ट हलचल|राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत), जिला शाखा कोटा ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस को जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में सेवा पर्व के रूप में मनाया। इस दौरान रोगी सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद खींची ने बताया कि इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट को सशक्त बनाना” (Empowering Pharmacists for Healthier Futures) रही। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की अहम कड़ी हैं और दवाओं के सुरक्षित व प्रभावी उपयोग के बारे में लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एमबीएस अस्पताल में फार्मासिस्टों ने रोगियों को फल वितरित किए। साथ ही रोगियों और उनके परिजनों को दवाओं के सही उपयोग, निर्धारित खुराक तथा सुरक्षित सेवन की जानकारी दी। न्यू मेडिकल कॉलेज परिसर में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुहम्मद रफीक, डॉ. अजय आहूजा, संघ संरक्षक सुरेश मेहरा सहित लोकेश चतुर्वेदी, विनोद सोन, मुरारीलाल नागर, नरेश गर्ग, रामगोपाल सोनी, रीतेश कौशरवार, ऋतिक औदीच्य, नवनीत शर्मा, वीणा कुमारी, सरोज मीणा, पंकज नागर और गौरव सनाढ्य उपस्थित रहे। जिले के विभिन्न कार्यस्थलों पर सेवारत फार्मासिस्ट एवं एम.एन.डी.वाई. स्टाफ ने भी सहभागिता की।