बूथ निरीक्षण के बाद एसडीएम बने शिक्षक, बच्चों से किए सवाल-जवाब

नई अरवड़ विद्यालय में कक्षाओं में पहुंचकर परखी पढ़ाई की गुणवत्ता, बीएलओ को पंचायत चुनाव की तैयारियों के निर्देश
अरवड़@- स्मार्ट हलचल|फूलियाकलां उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा ने गुरुवार को नई अरवड़ स्थित राजकीय विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर एसडीएम ने नई अरवड़ के मतदान बूथ संख्या 50, 51 व 52 सहित सांगरिया एवं रलायता स्थित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम नई अरवड़ विद्यालय की कक्षाओं में पहुंचे और कुछ देर के लिए शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से विषय से संबंधित सवाल-जवाब किए और उनकी शैक्षणिक समझ एवं पढ़ाई के स्तर को परखा। एसडीएम ने बच्चों को नियमित अध्ययन करने के साथ शिक्षा के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया।
इस दौरान बीएलओ केसर सिंह चौहान, राजेश बैरवा एवं गुलाबचंद सुथार को पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं और आवश्यक तैयारियों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।