माण्डलगढ़। स्मार्ट हलचल|माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान पूरा माहौल माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और जयकारों के साथ माता रानी को विदाई दी। l विसर्जन के दौरान “जय माता दी”, “शेरावाली माता की जय” और “अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से माहौल गूंजता रहा और भक्तों के चेहरों पर जहां विसर्जन का भावुक पल नजर आया अगले बरस फिर आने की कामना के साथ भक्तों ने लिया आशीर्वाद इस दौरान नगर के बोलपुरिया, मालियों का नोहरा, लक्ष्मीपुरा, हरिजन बस्ती, पुरानी आबादी और नई आबादी सहित विभिन्न क्षेत्रों से रैलियां निकाली गईं, जिनमें श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल हुए।