रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/भवानी मंडी-हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान(जार) जिला झालावाड़ इकाई की “समाज में हिंदी पत्रकारिता का महत्व” विषय पर रविवार को भवानी मंडी स्थित बाल निकेतन स्कूल में सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी नितेश नागोता ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा निष्पक्ष व पारदर्शी होनी चाहिए ताकि समाज में पत्रकारिता की गरिमा बनी रहे और लोगों का विश्वास पत्रकारों व पत्रकारिता पर बना रहे। नागोता ने कहा कि जार के कार्य सराहनीय होने के साथ अनुकरणीय है और मैं सदैव जार के साथ हूँ, मेरा हर सम्भव सहयोग जार को मिलता रहेगा क्योंकि जार टीम ने पत्रकारिता के साथ सामाजिक कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं कार्यक्रम के मुख्यवक्ता जार प्रदेश संगठन महामंत्री भवँर सिंह कछवाहा ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का स्वरूप तेजी से बदलता जा रहा है जहां वास्तविक पत्रकारिता कमजोर पड़ रही है क्योंकि आजकल पत्रकार कम और पत्तलकार व खुन्नसकार ज्यादा हो गए हैं। हमे ऐसी परिस्थितियों से बचना होगा और संगठन के साथ ईमानदारी से रहना होगा क्योंकि एक संगठन ही है जहाँ आपकी बात रखी व सुनी जाएगी ओर समय आने पर संगठन ही आपके साथ खड़ा होगा। कछवाहा ने कहा कि जार ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो वर्तमान में पत्रकार हितों के लिए गतिमान है। वही कछवाहा ने पत्रकारों को मुख्य विषय “समाज में हिंदी पत्रकारिता का महत्व” विषय पर विस्तार से समझाया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि गणेश सालेचा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्याम चौधरी भी विशिष्ट अतिथि रहे। वहीं इस विचार गोष्ठी में जार जिला महासचिव दिलीप शर्मा श्रंगी,जिला उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष संस्कृति जैन, उपाध्यक्ष किशोर सोनी व ओम सोनी आदि पत्रकारों ने भी अपनी बात रखते हुए सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंत में जार जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में युवा एवं ग्रामीण पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मानित भी किया। इस दौरान जार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सोनी,कपिल गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, राजेश परिहार, जयंत पोरवाल,आबिद हुसैन, निखिल सोनी,लालचंद, अमजद अली, निकुंज विश्वकर्मा,धीरेंद्र शर्मा, विशाल धाभाई,रुद्राक्ष झाला,राजू वर्मा, मनोज शर्मा,विष्णु सुमन व मुकेश शर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का बेहद प्रभावी संचालन वरिष्ठ शिक्षक कुमोद शर्मा ने किया।कार्यक्रम के बाद सामुहिक भोज का आयोजन हुआ।
