(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|गंगापुर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत उम्मेदपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच रतन सिंह बंजारा ने विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरपंच रतन सिंह बंजारा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत उम्मेदपुरा का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। गांव में सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव के प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। पंचायत क्षेत्र के विकास में सभी ग्रामीणों को साथ लेकर पारदर्शिता और आपसी सहयोग के साथ कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी सांवरमल शर्मा, उपसरपंच केशु गाडरी, बलवीर सिंह चुंडावत सूरजपुरा, शिवरती सरपंच महेंद्र सिंह, सुरेश कुमावत, कन्हैया लाल, आशा देवी प्रजापत सहित गांव के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।