सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं जीनत अमान, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई है। दिल्ली में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन है, और उनके बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर जीनत अमान ने गहरी चिंता व्यक्त की।

स्वास्थ्य को लेकर चिंता
जीनत ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि भूख हड़ताल के कारण सोनम वांगचुक का शरीर कमजोर हो रहा है और उनकी मांसपेशियों में दर्द है। जब उनसे हड़ताल खत्म करने को कहा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझसे आंदोलन खत्म करने को मत कहिए, बल्कि सरकार से पूछिए कि वे बात क्यों नहीं कर रहे हैं।’सरकार से अपील
जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा कि भारत में शांतिपूर्ण विरोध का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे सोनम वांगचुक से बातचीत शुरू करें और उनकी चिंताओं का समाधान करें।दरअसल, यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है, जिसे अब बॉलीवुड के बड़े कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है।

अभिनेत्री ने भारत सरकार से अपील करते हुए लिखा कि इस जरूरी मुद्दे पर सरकार सोनम वांगचुक से बात करें कि यह केवल लद्दाख का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य से जुड़ा विषय है. उन्होंने लिखा, “हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो अपने देश के एक महान और ईमानदार व्यक्ति को चुपचाप कष्ट सहते हुए देखता रहे. भारत में हमेशा से शांतिपूर्ण विरोध की परंपरा रही है, और सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसे शांतिपूर्ण आंदोलन का जवाब बातचीत और समझदारी से दे, मेरी ओर से श्री सोनम वांगचुक जी और उनके साथ जुड़े सभी लोगों को सम्मान.

“थ्री इंडियट्स एक्टर ओमी वैद्य ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कहा कि वे सोनम वांगचुक को मरते नहीं देखना चाहते हैं. वीडियो में वे कहते हैं, “मैं 3 इडियट्स का वही ‘चतुर’ हूं और आज एक जरूरी मैसेज देना चाहता हूं, फिल्म में आमिर खान का फुंसुक वांगड़ू वाला किरदार असल जिंदगी के इंजीनियर, आविष्कारक और शिक्षक सोनम वांगचुक से इंस्पायर था. मेरी सोनम से मुलाकात हो चुकी है और वो बेहद सादगी पसंद और समाज के लिए काम करने वाले इंसान हैं.”