वृक्ष मित्र जाखड़ द्वारा पत्रकार, कवि हरीश शर्मा के जन्मदिन पर किया गया वृक्षारोपण

लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: स्मार्ट हलचल|सीकर जिलें के लक्ष्मणगढ़ तहसील के गांव सांखू में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संस्थापक, अध्यक्ष, युवा कवि, भजन गायक एवं पत्रकार हरीश शर्मा लक्ष्मणगढ़ के जन्मदिवस पर ऑक्सीजन जन आंदोलन एक व्यक्ति-एक पेड़ अभियान के संयोजक वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया, जिन में छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान अक्षी कुमारी जाखड़, सुमित कुमार जाखड़ रोनित कुमार जाखड़ सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
इस अवसर पर वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू ने बताया कि शनिवार को वृक्षारोपण अभियान पत्रकार हरि शर्मा के जन्मदिन पर किया गया। हमारे पर्यावरण अभियान को बढ़ाने व जन-जन तक पहुंचाने के लिए इनका अमूल योगदान रहा हैं। आप पर बाबा श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा सदैव यूं ही बनी रहें एवं आप अपने जीवन में प्रगति के पथ पर अग्रसर होते रहें, यह मेरी कामना हैं। ध्यान रहें वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ अपने घर पर ही पौधे तैयार करते हैं तथा आम जन को नि:शुल्क पेड़ पौधे उपलब्ध कराते हैं। कई वर्षों से वृक्षारोपण अभियान करते आ रहे हैं। इनके द्वारा अब तक तीन लाख से अधिक पेड़ पौधे आमजन को नि:शुल्क वितरित किए जा चुके हैं।
*जन्मदिवस पर सिद्धपीठ सालासर बालाजी महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद* -: शनिवार को शर्मा ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर सिद्धपीठ सालासर बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर कमेटी से जीतमल शर्मा, मणिक व चंदन पुजारी मौजूद रहें।