मरमी स्थित कथा पांडाल में हुआ शुभारंभ; 6 दिसंबर तक चलेगा अभियान, जिले में 21 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के हितचिंतक सदस्यता अभियान का शुभारंभ मरमी स्थित कथा पांडाल में किया गया। अभियान की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संस्था के संत दिग्विजयराम महाराज को पहला हितचिंतक सदस्य बनाकर की गई।इस अवसर पर संत दिग्विजयराम महाराज ने कहा कि वर्ष 1964 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना ऐसे समय में हुई, जब ईसाई मिशनरियों द्वारा गांव-गांव में धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चल रही थीं और हिंदू समाज जाति, प्रांत व भाषा के आधार पर बंटा हुआ था। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों और संघ के प्रचारकों ने मिलकर विश्व हिंदू परिषद की शुरुआत की। परिषद धर्म रक्षा, गौ रक्षा, सेवा, संस्कार और सत्संग के कार्य कर रही है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से हितचिंतक सदस्य बनकर हिंदू समाज को जोड़ने का आह्वान किया।
जिला पालक एवं प्रांत सह प्रमुख धर्मप्रसार मुकेश नाहटा ने कहा कि अभियान को सफल बनाने और व्यापक जनसंपर्क के लिए सभी प्रखंडों में नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
जिला मंत्री शेखर सोनी ने बताया कि सदस्यता अभियान आगामी 6 दिसंबर तक निरंतर चलेगा। इसके तहत जिले में 21 हजार नए हितचिंतक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला सहमंत्री जानकीलाल लक्षकार ने बताया कि अखिल भारतीय योजना के अनुसार हर तीन वर्ष में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर सदस्य बनाने का अभियान चलाया जाता है।
कार्यक्रम में मुकेश नाहटा, जिला मंत्री शेखर सोनी, जिला सहमंत्री जानकीलाल लक्षकार, सरपंच गौरीशंकर अहीर, जगदीश विजयवर्गीय, राधेश्याम विजयवर्गीय, अशोक न्याती, जमनालाल सोमानी, महेश नुवाल, गोविन्द लाल, देवीलाल, राजेन्द्र, रामप्रसाद, दिनेश, राकेश, बंशीलाल और दयाल विजयवर्गीय सहित कई लोग मौजूद रहे।