Homeभीलवाड़ागांव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न

गांव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न

दिनेश साहू आसींद

आसींद : स्मार्ट हलचल/केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल ब्राह्मणों की सरेड़ी की गांव चलो अभियान की कार्यशाला संपन्न हुई जिसमे हुरडा मंडल के सभी गांव के सभी बूथों पर मोदी दूत नियुक्त किए गए इस कार्यक्रम के तहत मोदी दूत हर गांव और बूथ पर तीन रात्रि का प्रवास कार्यक्रम भी रहेगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि गांव चलों अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं बतानी है।
क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला ने बताया बताया कि गांव चलों अभियान में कार्यकर्ता बन्धुओं को गांवों में प्रमुख लोगों से मुलाकात करनी है पार्टी की रीति नीति की जानकारी देनी है, श्री राम जन्मभूमि मन्दिर पर आभार पत्र लिखाना है,
मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मुंगड़ ने पधारे हुए कार्यकर्ता बन्धुओं का आभार जताया व कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आने वाले दिनों में हमें गांव चलों अभियान में पुरे मंडल में प्रवास कर सभी को भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी है।
मंच संचालन नरेंद्र सोनी ने किया।
इस दौरान विधायक जब्बर सिंह सांखला, जिला महामंत्री भगवती प्रसाद शर्मा, सरेड़ी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मुंगड़, अभियान संयोजक नरेंद्र सोनी, सहसंयोजक विष्णु व्यास, पंचायत समिति सदस्य किशन शर्मा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मेवाराम मेघवंशी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद साहू, जगदीश सुथार, सरपंच प्रतिनिधि अविनाश व्यास, उपसरपंच मुकेश तिवारी, लादू लाल शर्मा, गणपत सिंह, लादू लाल कुमावत, विजेन्द्र पाल सिंह, किशन देवाशी, कमलेश सिरोठा, अमर सिंह, लादू लाल जाट, ओमप्रकाश शर्मा
समस्त सरपंचगण,पंचायत समिति सदस्य,भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ, युवा और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES