फोर्ट प्राइम, महल रोड जगतपुरा में हुआ रंगारंग कार्यक्रम, लहरिया में सराबोर दिखीं महिलाएं
भरत देवड़वाल
जयपुर/स्मार्ट हलचल|श्री सारथी फाउंडेशन के तत्वावधान में “नारियाँ In लहरिया” सावन महोत्सव का आयोजन होटल फोर्ट प्राइम, महल रोड जगतपुरा में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम में पहुंचने वाली सभी सदस्याओं का पारंपरिक तिलक और गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया। पूरा माहौल लहरिया की छटा और सावन के गीतों से सराबोर रहा। सभी महिलाएं लहरिया परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आईं।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जानी-मानी एक्ट्रेस शिवानी पुरोहित रहीं। उनका साफा, माला और विशिष्ट उपहार देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ओमबाला मीणा और लक्ष्मी मीणा ने किया।
प्रतियोगिताओं के विजेता
महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया:
– *लहरिया क्वीन* : पेरिस शर्मा
– *बेस्ट डांस* : अनिता मीणा
– *रैंपवॉक* : मिसेज मंजुलता वर्मा और मिस सोनल गुर्जर
– *बेस्ट स्माइल* : पूजा मीणा
– *बेस्ट आउटफिट* : संतोष मीणा
– *बेस्ट ड्रेस ड्रेपिंग* : वंशिका लोचन
– *बेस्ट एनर्जेटिक लेडी* : बबीता बंशीवाल
– *बेस्ट ग्लोइंग फेस* : ओमबाला मीणा
न्यू स्टार्टअप में उत्कृष्ट कार्य के लिए *ऋषिता मीणा* को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सभी विजेताओं के लिए फाउंडेशन की अध्यक्ष *अनिता मीणा* के ब्रांड *”ANEKTA Jaipur”* द्वारा गिफ्ट्स स्पॉन्सर किए गए।
कार्यक्रम में डांस परफॉर्मेंस, रैंपवॉक, मौज-मस्ती और कई रोचक गेम्स का आयोजन हुआ। स्वादिष्ट और लजीज भोजन का सभी ने आनंद लिया।
*ऐसे आयोजन है सांस्कृतिक सौहार्द की भावना का प्रतीक- कार्यक्रम संयोजक अध्यक्ष अनिता मीणा*
इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अनिता मीणा ने बताया कि _”हम हर साल इसी जोश और उल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाते हैं। संस्था से जुड़ी सभी बहनों के मनोरंजन के लिए वर्ष में 2-3 बार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सावन का महीना भगवान शिव और माता गौरा के प्रेम और सम्मान का प्रतीक है, इसलिए पूरे महीने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलती है। यह आयोजन सांस्कृतिक सौहार्द की भावना का प्रतीक है।”_
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी सदस्यों और अतिथियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि आगे भी इसी तरह सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
