भीलवाड़ा। योग प्रशिक्षक महासंघ,भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष महावीर प्रजापत के नेतृत्व में आयुर्वेद विभाग के तहत कार्यरत योग प्रशिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है।
भीलवाड़ा आयुर्वेदिक उपनिदेशक महोदय डॉ. महाराज सिंह के साथ भीलवाड़ा योग प्रशिक्षकों ने ज्ञापन में फुल टाइम नियुक्ति, वेतनवृद्धि की मांग का ज्ञापन सौंपा गया।
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राजकीय आयुर्वेद औषधालयों में महिला योग प्रशिक्षकों को 5 हजार तथा पुरुष योग प्रशिक्षकों को 8 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय पर कार्य कराया जा रहा है। प्रशिक्षकों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन और प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जिले भर के सैकड़ों योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
