Homeराजस्थानकोटा-बूंदीयोगाचार्य इंजीनियर मनीष जैन ने किया कोटा जिले का नाम रोशन

योगाचार्य इंजीनियर मनीष जैन ने किया कोटा जिले का नाम रोशन

आयुष मंत्रालय द्वारा मिला योग मास्टर सर्टिफिकेशन
स्मार्ट हलचल/कोटा नगर के सेक्टर 4 तलवंडी में निवास करने वाले इंजीनियर मनीष जैन ने आयुष मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आयोजित योग सर्टिफिकेशन बोर्ड के योग मास्टर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में सफल हुए। यह परीक्षा सेंट्रल गवर्नमेंट आयोजित करती है जिसमें देश-विदेश से परीक्षार्थी हिस्सा लेते हैं।
इससे पहले मनीष जैन ने योग शिक्षक एवम मूल्यांकन कर्ता की परीक्षा में सफलता हासिल कर योग के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
योग मास्टर की संक्षिप्त भूमिका विवरण
प्रमाणित योग पेशेवर योग मास्टर योग शैक्षिक कार्यक्रमों में मास्टर शिक्षक/प्रशिक्षक के रूप में कार्य करेंगे और कुशल पेशेवर सभी स्तरों के लिए योग सिखा सकते हैं,
कुशल पेशेवर योग प्रशिक्षण और शिक्षा के तहत प्रमाणन की सभी श्रेणियों के लिए पढ़ा सकते हैं, मूल्यांकन कर सकते हैं और योग के प्रति एक मार्गदर्शक शक्ति होंगे।

साथ ही उनके द्वारा यह कहा गया कि वर्तमान जीवन शैली में योग का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि जहां पहले विभिन्न प्रकार के योग मनुष्य द्वारा अपने नियम कार्यों के निष्पादन के दौरान हो जाता था। वही आज मनुष्य के पास शारीरिक कार्यों की तुलना में मानसिक कार्य अधिक हो गए हैं और पहले कि तुलना में मनुष्य के जीवन बेहद आसान भी हो गया है। यही कारण है की वर्तमान में शारीरिक कार्यों की कमी एवं मानसिक तनाव अधिक होने के कारण मानव शरीर अनेकों रोगों का घर बनता जा रहा है। इसलिए मनुष्य शरीर रोगमुक्त एवं स्वास्थ रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होती है योग की यदि हम बात करें तो यह केवल एक व्यायाम नहीं है बल्कि व्यायाम के साथ-साथ यह एक अनुशासित विज्ञान है जो मनुष्य के मन, शरीर एवं आत्मा के बीच तालमेल बिठाने में मदद करता है और इसी तालमेल के कारण मनुष्य को उत्तम स्वास्थ्य एवं शाश्वत आनंद प्राप्त करने में मदद मिलती है। वर्तमान में आधुनिकता के बढ़ते कदम के साथ मनुष्य प्रकृति से दूर जा रहा है योग शिक्षा का मार्ग मनुष्य को प्रकृति की ओर ले जाने का उपयुक्त साधन है। योग शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण साबित हुआ है और उन्होंने बताया योग को हम अपने जीवन में दैनिक दिनचर्या में शामिल करें इससे हम संपूर्ण जीवन सुखमय एवं स्वस्थ रहते हुए व्यतीत कर सकते हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES