Homeराज्यछुट्टी पर आए सेना के जवान की क्रिकेट खेलते समय दिल का...

छुट्टी पर आए सेना के जवान की क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत

एमपी के टीकमगढ़ जिले में अपने घर छुट्टी पर आए सेना के 35 वर्षीय जवान की क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी, यह घटना मरगुवा गांव में रविवार को घटी, जिला अस्पताल के डॉ. योगेश यादव ने बताया कि मृतक की पहचान लांस नायक विनोद बांसकर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था और 6 फरवरी को वह अपनी ड्यूटी पर वापस लौटने वाला था। घटना के बाद उसके घर पुलिस भी पहुंच गई। जवान की मौत के बाद गांव में मातम है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार (MP News) टीकमगढ़ जिले के लिधौरा के मरगुवां गांव के रहने वाले विनोद वंशकार (35) अपने घर पर ड्यूटी से छुट्टी बिताने के लिए अपने परिवार और अपने गांव वालों से मिलने आया था।

बताया जा रहा है कि वह पास के गांव विरऊ में क्रिकेट मैच खेलने गया था। तभी रविवार शाम को उसे हार्ट अटैक आया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही जवान ने दम तोड़ दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES