Homeभीलवाड़ालॉर्ड बेडेन पॉवेल का जन्मदिवस, चिंतन दिवस के रूप में मनाया

लॉर्ड बेडेन पॉवेल का जन्मदिवस, चिंतन दिवस के रूप में मनाया

रोहित सोनी
आसींद । राजकीय प्राथमिक विद्यालय झालरी बाण मे स्काउटिंग के संस्थापक लॉर्ड बडेन पॉवेल का जन्म दिवस (चिंतन दिवस) के रूप में मनाया गया। कब मास्टर और संस्था प्रधान कूका काठात ने पॉवेल के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शूभारंभ किया गया। बच्चों की बेडेन पॉवेल की जीवनी के बारे में संक्षेप में बताकर स्काउटिंग में उनके सिद्धांतो पर चलकर मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। फ्लॉक लीडर रेखा कंवर ने अनुशासन, देश सेवा, मुसीबत में सहायता करना, प्रकृति से प्रेम कर अपने चारित्रिक गुणों के विकास के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की। बुलबुल कृष्णा योगी ने लेडी बेडेन पॉवेल, ओर कब छात्र कुशाल योगी ने बेडेन पॉवेल बनकर कार्यक्रम को ओर रुचिपूर्ण बना दिया ये कुका काठात ने बताया कि यह दिवस हर साल 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। दुनियाभर के स्काउट्स के लिए अपने साझा मूल्यों का जश्न मनाने, उनकी उपलब्धियों पर विचार करने, और स्काउटिंग के आदर्शो के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने का दिन हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES