Homeस्मार्ट हलचलमंगरोप पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,टेंपो के गुप्त चेंबर में...

मंगरोप पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,टेंपो के गुप्त चेंबर में छुपाकर ले जा रहे थे 141 किलो डोडा चूरा जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुकेश खटीक

मंगरोप।बिना नंबर के टाटा टेंपो के पीछे ट्रॉली में बनाये गये गुप्त चैंबर तस्करी कर जौधपुर ले जाया जा रहा 141 किलो 890 ग्राम डोडा चूरा पकड़ा गया।इस मामले में पुलिस ने जोधपुर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।मंगरोप थाना पुलिस ने मंडपिया स्टेशन क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह के आदेश से मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी पारस जैन के निर्देशन और डीएसपी श्यामसुंदर विश्नोई के सुपरविजन में मंगरोप थाना प्रभारी डॉ. विवेक हरसाना ने चित्तौडग़ढ़-भीलवाड़ा हाइवे पर मंडपिया स्टेशन पर नाकाबंदी की।इस दौरान पुलिस टीम ने चित्तौडग़ढ़ की ओर से आये एक बिना नंबरी टाटा टेंपो को रोका।उसमें दो लोग सवार थे।पूछताछ में चालक ने खुद को जौधपुर जिले के कासती निवासी ओमाराम 25 पुत्र भगाराम जाट व उसके साथी ने खुद को सेवकीकलां निवासी राधेश्याम 22 पुत्र जोगाराम मेघवाल बताया।पुलिस ने टेंपो के पीछे बनी खाली ट्रॉली का बारिकी से निरीक्षण किया तो उसमें एक गुप्त चैंबर मिला।जिसमें डोडा चूरा भरा था।पुलिस ने डोडा चूरा कब्जे में लेकर वजन करवाया जो 141 किलो 890 ग्राम पाया गया।पुलिस ने डोडा चूरा सहित टेंपो जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।इन आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया।जिसकी अग्रिम जांच पुर थाना प्रभारी जय सुल्तान सिंह को सौंपी गई है।प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि उक्त आरोपित डोडा चूरा तस्करी कर जोधपुर ले जा रहे थे।

ये थे टीम में शामिल-
थाना प्रभारी के साथ सचिन कुमार शांतिलाल,सुरेश कुमार,दिनेश,राजकुमार,चालक भगवान लाल शामिल थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES